Dark Mode
 जय भवानी जूस एंड फल व सब्जी भंडार

 जय भवानी जूस एंड फल व सब्जी भंडार" का भव्य शुभारंभ


बीकानेर । शुक्रवार को मुक्ता प्रसाद कॉलोनी मेन मार्केट में "जय भवानी जूस एंड फल व सब्जी भंडार" का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन कर्ता भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक मीणा रहे।
जय भवानी जूस एंड फल व सब्जी भंडार के संचालक अशोक कुमावत ने बताया कि भंडार पर ताजा फल एवं सब्जी के अतिरिक्त मॉर्निंग ज्यूस जैसे ग्वारपाठा घी, करेला आवला आदि का ज्यूस वरिष्ठ नागरिक एवं शुगर रोगियों हेतु  रियायती मूल्य पर प्रातः 5:00 बजे से उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर भंडार के सह संचालक हनुमान सिंह चावड़ा,मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ वरिष्ठ पदाधिकारी बीदासर अध्यक्ष  पप्पू राम ढाका, शेखावाटी कोचिंग के निदेशक अनिल मीणा,समाज सेवी महेश रांकावत,पंडित सुरेश पारीक ,टेक्नीशियन गुलाम मुस्तफा,  पूजा,पिंकी व भावना सहित क्षेत्र के अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ अशोक मीणा ने कहा कि शुगर रोगी एवं वरिष्ठ नागरिकों  को रियायती मूल्य पर  मॉर्निंग ज्यूस मिलने पर क्षेत्र के लोगो को इसका लाभ मिलेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!