स्वतंत्रता दिवस को लेकर की जा रही भव्य तैयारियां
सोजत। स्वतंत्रता दिवस- 2023 को लेकर मुख्य समारोह को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैयारियां की जा रही है वहीं निजी शिक्षण संस्थाओं में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसी के तहत विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में भी संस्था संरक्षक सत्तूसिंह भाटी प्रधानाचार्य प्रेमचंद लोहार व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी के निर्देशानुसार कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए दीप मंत्र सरस्वती वंदना स्वागत गीत आदि अध्यापिका निरमा प्रजापत बच्चों को तैयारी करवा रही है वहीं नृत्य वह सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनीता वह डिंपल प्रजापत शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन के लिए गजेंद्र सिंह मफावत व माधुरी राठौर हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत भाषण के लिए दुर्गेश व्यास शाहबाज खान पूनम भटनागर व कविता पाठ व राष्ट्रगान के लिए हर्षिता राजपुरोहित कृतिका, लक्ष्मण गहलोत तैयारीयां कराने में जुटे हुए हैं वहीं सभी बच्चे उत्साह व उमंग के साथ अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।