Dark Mode
मकराना में भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकली

मकराना में भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकली

मकराना. शहर में श्री सकल जैन समाज के देखरेख में भगवान महावीर जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली, जो कि सुबह 8:30 बजे श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से रवाना होकर चारभुजा मार्ग, मेहता गेस्ट हाऊस, सिनेमा गली, सदरबाजार, सब्जी मण्डी होते हुए वापस आदिनाथ मंदिर पहुंची। जुलूस के माध्यम से जिवो और जीने दो का संदेश दिया गया। साथ ही शोभा यात्रा पर जगह जगह पुष्पवर्षा की गई। जुलूस में शामिल सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान वसुंधरा नगर के श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, चारभुजा रोड के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जूसरी गांव के दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर का अभिषेक और पूजा अर्चना के कार्यक्रम हुए। इसके बाद शिव कॉलोनी स्थित महावीर भवन और तुलसी भवन में जयंती कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें जैन संघ अध्यक्ष कमल पहाडिय़ा ने जैन धर्मावलंबियों को अहिंसा का पालन करने, जीवों के प्रति दया भाव रखने, गर्मियों में पक्षियों के लिए दाना, पानी की व्यवस्था करते हुए उनका ख्याल रखने एवं जैन सिद्धांतों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर वसुंधरा नगर विकास समिति अध्यक्ष सुनील जैन, कमल पहाडिय़ा, डॉ. प्रमोद जैन, सुबोध जैन, प्रेम जैन, सुनिल पहाडिय़ा, नीतेश जैन, सूरज बम्ब, एडवोकेट राजेश पारख, रिकब भण्डारी, ललित जैन, सरिता पहाडिय़ा, सुशीला गोधा, ऊषा पहाडिय़ा, सुनीता जेसवाल, प्रकाश डोसी, विभोर जैन, संदीप गोधा, योगेश पहाडिय़ा, अनिल जैसवाल, सुबोध जैन, नवीन जैन, सुरभि पहाडिय़ा, अलका गंगवाल, सीमा गंगवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!