नववर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा
डग. डग में चैत्र शुक्ल नववर्ष प्रतिपदा पर कस्बे में नववर्ष समारोह समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे देश भक्ति से ओतप्रोत झाकिया एवं छतीसगढ के भगोरिया नृत्य आकर्षक का केंद्र रही शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग केसरिया साफा बांधे हुए थे।
भारतीय नववर्ष के चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर डग में जनमानस पटल पर अंकित करने हेतु विशाल शोभायात्रा निकली गई जिसमें विभिन्न झाकिया, 11घोड़े पर सवार देश भक्ति से ओतप्रोत झाकिया एवं बेंड बाजो के साथ शोभायात्रा दोपहर 3 बजे बगीची मैदान से प्रारम्भ हुई जो कस्बे के बुधवारिया बाजार, होली थड़ा, गणेश चौक, जगदीश मंदिर, नीम चौक, रामद्वारा, गंगधार गेट होते हुए पुराना बस स्टेण्ड से नगर भ्रमण कर गन्तव्य स्थल बगीची मैदान पहुँची ,शोभायात्रा में लोग देश भक्ति गानों एवं धार्मिक भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे,तथा शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाए शामिल हुई जो नाचते गाते चल रही थी,वही केसरिया साफा में 1000 से अधिक रणबाँकुरे शामिल थे,शोभायात्रा के स्वागत में कस्बे में 51 स्वागत द्वार, जनसामान्य समूह में केसरिया पताकाओं में लोग ,11 घोड़े पर महापुरुषों एवं देशभक्ति से ओतप्रोत झाकिया शामिल थी वही बग्गी में राम सीता की सजीव व आकर्षक झांकी सवार थे , शोभायात्रा का मेहर समाज, व्यापार महासंघ, शिव भक्त मण्डल , लोधा समाज, पूर्व सरपंच राजेन्द्रसिंह परिहार के निवास पर एवं पुराने पंचायत भवन पर पूर्व सरपंच कालूसिंह मण्डलोई की अगुवाई में वार्ड पंचो द्वारा पुष्पवर्षा, फरियाली, शीतलपेय एवं जलपान से स्वागत किया गया शोभायात्रा में रामस्नेही सम्प्रदाय के संत श्री शंभूराम जी महाराज भी शामिल थेशोभायात्रा में डग सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों क्षेत्रो से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए तथा शोभायात्रा के बाद समापन स्थल पर दीपों से प्रभु श्रीराम एवं भारत माता की महाआरती की गई इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष घनश्याम सोनी संयोजक जगदीश अग्रवाल, पंकज कटारिया दिलीप शर्मा, दिनेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपअधीक्षक प्रेमकुमार चौधरी थानाप्रभारी अमरनाथ जोगी एवं तहसीलदार सुनीलकुमार जंगम एवं प्रसाशन के अधिकारी एवं पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मौजूद रहा।