फतेहगढ़ में निकाली भव्य शोभायात्रा
सरवाड़। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत अयोध्या से धर्म नगरी फतेहगढ़ के सभी मंदिरों के लिए पहुंचे पूजित अक्षत कलश की सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा फतेहगढ़ के उद्यान से शुरू होकर विभिन्न मार्गे से होते हुए बालाजी चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंडवादक भगवान राम के भजनो की स्वर मधुर लहरिया बिखेरते हुए चल रहे थे। उनके पीछे राम भक्त सिर पर पूजित अक्षत कलश व पत्रक लेकर चल रहे थे। पीछे महिलाएं सजे धजे परिधान में सिर पर मंगल कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। बीच में भक्त भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभयात्रा का मार्ग में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला धर्म प्रचार प्रमुख कन्हैया लाल माली, खंड संघ चालक चालक राजेंद्र हेड़ा, विश्व हिंदू परिषद इकाई अध्यक्ष श्यामलाल धाभाई ने फतेहगढ़ से 1990 व 1992 में अयोध्या में हुई कार सेवा में शामिल होने वाले फतेहगढ़ निवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकुट बिहारी गौड़, रामदेव चौहान, रामकिशोर द्विवेदी का साफा बनाकर स्वागत किया। इस दौरान शोभयात्रा में भागचंद चौधरी, लक्ष्मण खारोल, राकेश धूपड, अशोक धुपड, राजू शर्मा, राजेंद्र हवलदार, डूंगर खारोल, अभिमन्यु सिंह, माधव गौड़, युवराज दरोगा ,सुरेंद्र मेवाड़ा , रमेश तोतला, बलराज सिंह , केशव गौड़, धनराज प्रजापत, रमेश चंद्र शास्त्री, मुकेश शर्मा, भगवान शर्मा ,शंकर खटीक, अंकित लखन, शिवराज सुकरिया, जितेंद्र सिंह तोगावत, सूर्य प्रकाश वैष्णव, राजकुमार चौधरी, अभिषेक वेदनाई, मनीष छीपा, आशीष द्विवेदी, गणेश शर्मा, भँवर खारोल, मंगलेश्वर शर्मा, शिवम शर्मा, अविरल जांगिड़, किशन साहू, ,ओम ज्योति छीपा, पोखर प्रजापत, जयराम फागणा, महावीर प्रजापत, भंवरलाल चौधरी, सत्यनारायण वैष्णव सहित राम भक्त शामिल रहे।