Dark Mode
भगवान पार्श्वनाथ की भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन

भगवान पार्श्वनाथ की भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन

झालावाड़। जिले के पिड़ावा शहर में आज सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अनिल चेलावत ने बताया कि भगवान सांवलिया पार्श्वनाथ की अतिशययुक्त प्रतिमा को विधि विधान से रथ में विराजमान किया गया। इसके बाद शहर मोहल्ला से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना के बाद रथयात्रा का चल समारोह संगीतमय धुनों के साथ शुरू हुआ। रथ को श्रद्धालु अपने हाथों से खींचते हुए चल रहे थे। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नयापुरा चबूतरे पर पहुंचा, जहां पर आचार्य सुव्रत सागर महाराज का 12 वां पीछी परिवर्तन और दीक्षा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद वापस रथयात्रा का चल समारोह शुरू हुआ, जो सूरजकुंड स्थित ब्रहमानंद सागर नसिया पहुंचा। यहां भगवान का अभिषेक किया गया। रात्रि में नयापुरा चबूतरे पर पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!