रिटायर्ड डीईओ राजाराम मीणा का सिंगवाड़ा में भव्य स्वागत
दौसा . गुरुवार को राजाराम मीणा रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी ने सबका साथ सबका विकास की भावना को लेकर के गुरुवार को सिगवाड़ा ग्राम पंचायत का जनसंपर्क अभियान एवं सभी की समस्याओं को जानने हेतु सभी समाजों के व्यक्तियों से बुजुर्गों से पंच पटेलों से एवं युवा शक्ति से रूबरू हुए और आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज की तैयारियों के सिलसिले में सभी व्यक्तियों का आशीर्वाद लिया जा रहा है। लोगों की व्यक्तिगत एवं गांव की समस्याओं को फीड किया जा रहा है जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव के सभी समाजवादी व्यक्तियों ने राजाराम मीणा रिटायर जिला शिक्षा अधिकारी को साफा व माला पहनाकर मान सम्मान किया और भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया इस दौरान गोपाल सिरोहिया, दिनेश मीणा एसटी मोर्चा मंडल, रामकिशोर राजपूत, रामफूल चौहान, मोहन लाल सैनी, विमल चौहान ,हरि भजन गुर्जर ,बाबूलाल ,रामअवतार मीणा ,कैलाश योगी, गजानंद राजपूत, राकेश योगी ,मांगीलाल मीणा, सुरेंद्र सैनी, प्रदीप बुंदेला,, हनुमान योगी ,दिनेश योगी ,रामरतन योगी ,राम खिलाड़ी बैरवा,राम भजन योगी, रोहिताश योगी, सत्यवीर सिंह खटाना, राम अवतार सैनी ,घनश्याम योगी ,सीताराम सैनी ,गांव के सभी लोगों ने मीणा को शुभकामनाएं दी और आगामी चुनाव मैं साथ एवं सहयोग करने का आश्वासन दिया। राजाराम मीणा के व्यक्तिगत व्यवहार से एवं प्यार और प्रेम से सभी लोग गदगद हैं। सभी का जाना पहचाना है इनकी पहचान हमेशा सदाबहार अधिकारी के रूप में रही है।