Dark Mode
भाजपा प्रदेश महामंत्री अग्रवाल का पैतृक गांव जहाजपुर में भव्य स्वागत 

भाजपा प्रदेश महामंत्री अग्रवाल का पैतृक गांव जहाजपुर में भव्य स्वागत 

भीलवाड़ा.  जहाजपुर  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी द्वारा कस्बे के रहने वाले दामोदर अग्रवाल हाल निवास भीलवाड़ा को भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद अग्रवाल पहली बार अपने पैतृक गांव जहाजपुर पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगर वासियों ने अग्रवाल का भव्य स्वागत किया । भाजपा प्रदेश महामंत्री अग्रवाल प्रातः 9:30 पर जहाजपुर बस स्टैंड पहुंचे और अंबेडकर सर्किल पर स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माला चढ़ा बाबासाहेब को नमन किया उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल को फूल मालाओं से लाद कस्बे में जुलूस निकाला जहां कस्बे वासियों ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अग्रवाल का जगह-जगह माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया । जुलूस के दौरान अग्रवाल ने अपने पैतृक निवास के समीप स्थित पीपलेश्वर बालाजी मंदिर में बालाजी के धोक लगा दर्शन किए बाद अग्रवाल अपने पैतृक घर पहुंचे जहां पहुंचते ही अग्रवाल ने अपने माता-पिता के पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया जहां अग्रवाल की माता ने उनके गालों को दुलारे इस दौरान माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े । बाद कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अग्रवाल भवन पहुंचे जहां अग्रवाल समाज द्वारा प्रदेश महामंत्री अग्रवाल का समाज के प्रबुद्ध जनों ने पगड़ी एवं शॉल उड़ाकर उनका सम्मान किया । उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने पिछले साढे 4 साल तक गूंगी बहरी रही और जमकर भ्रष्टाचार किया और जनता को झूठे आश्वासन देकर चलती रही और अब चुनाव से 4 महीने पहले राहत देने के नाम पर ढकोसला कर रही है इस जादूगरी से इस बाजीगरी से जनता भ्रमित नहीं हो उन्होंने कहा कि 4 महीने बाद चुनाव आने वाले हैं सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें साथ ही मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार एवं विफलताओं के बारे में जनता को जानकारी दें । अग्रवाल ने कहा कि जल्दी ही प्रदेश में चुनाव होंगे और जनता इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता पूरी तरह से भाजपा की सरकार बनाने के मूड में है और भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश में विकास के पिटारे खोले जाएंगे उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होगी तो प्रदेश का विकास और भी आगे बढ़ेगा अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता मनमुटाव भूलकर एकजुट होकर केंद्र व राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाने में पूरा सहयोग करें  इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा भाजपा नेता बनवारी लाल शर्मा भाजपा एसटी मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र मीणा पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पत्रिया,भाजपा नगर अध्यक्ष भेरूलाल टाक पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा देवेंद्र डाणी  अमित गुर्जर पवन वैष्णव सरपंच वेद प्रकाश खटीक लवली सिंह मीणा बादल मीणा दिनेश पत्रिया सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी भारी संख्या में मौजूद रहे 
   ,,छलक पड़े खुशी के आंसू ,,
भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल आज अपने पैतृक गांव जहाजपुर पहुंचे जहां अग्रवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों ने जोरदार स्वागत किया बात अग्रवाल अपने पैतृक निवास पहुंचे जहां अग्रवाल ने घर पहुंचते ही सबसे पहले अपनी मां और पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया जहां अग्रवाल के पैर छूते ही माता-पिता ने उन्हें गले से लिपटा लिया जहां माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!