शहर में निकाली भव्य श्याम निशान शोभा यात्रा
सवाई माधोपुर। मुख्यालय के पुराने शहर में आज श्याम मित्र मंडल की ओर से निशान शोभा यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित चोथमाता मंदिर से श्याम बाबा की आरती कर शोभा यात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा चौथ माता मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होकर वापस चौथ माता मंदिर पहुंची।शोभा यात्रा का शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्याम परिवार के सदस्य जगमोहन गोयल ने बताया की यह निशान यात्रा हर साल फागुन के महीने में निकाली जाती है। इसी को लेकर आज शोभा यात्रा निकाली गई।निशान यात्रा के दौरान शहर का माहोल भक्तिमय हो गया। निशान यात्रा में पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया। जिसमे श्याम परिवार के सेकडो सदस्य भी शामिल हुए।ओर श्याम बाबा के भजनों पर नाचते गाते शोभा यात्रा में शामिल हुए।