Dark Mode
चित्तौड़गढ़ में राजेश रायपुरिया का जोरदार स्वागत, 'एक पेड़ मां के नाम' का दिया संदेश

चित्तौड़गढ़ में राजेश रायपुरिया का जोरदार स्वागत, 'एक पेड़ मां के नाम' का दिया संदेश

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश रायपुरिया के अल्पप्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर भाजपा जिला कार्यालय, ओछड़ी में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक सम्मान के साथ उनका अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बुनकर ने किया। इस दौरान राजेश रायपुरिया को ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और चित्तौड़ दुर्ग की प्रतीकात्मक तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश महामंत्री को पौधा भेंट किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।

बैठक में संगठन की मजबूती, सेवा, समर्पण और समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक विस्तार देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, नगर महामंत्री चंद्रशेखर सोनी, पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील रजक, राहुल गांछा, आशीष आर्य, मुकेश मेघवाल, पवन गोस्वामी, गौरव सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!