शौर्य जागरण यात्रा का किया भव्य स्वागत
आनन्दपुर कालू। कस्बे में विश्व हिन्दु परिषद एवं बजरंग दल द्घारा संत योगी लक्ष्मण नाथ महाराज के सानिध्य में विशाल शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई इस अवसर पर आनन्दपुर कालू मे शौर्य जागरण यात्रा के पहुचने पर हिन्दु संगठन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शौर्य जागरण यात्रा में सैकड़ो दुपहिया वाहन चालक डीजे के धुनों पर जयकारे करते ह्ए आगे आगे चले रहे थे शौर्य जागरण यात्रा लाम्बिया से बस्सी होते हुए आनन्दपुर कालू बसस्टेशन पहुंची शौर्य जागरण यात्रा का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया शौर्य जागरण यात्रा गणेश चौक ग्राम पचायत सब्जी मण्डी जैन मन्दिर लक्ष्मीनाथ चौक गजानन्द तिबारी शिव मन्दिर तक निकाली गई शौर्य जागरण यात्रा का समाजसेवी सरपच पति थानाराम चोधरी द्वारा स्वागत क़िया गया शौर्य जागरण यात्रा मे देवकरण गुर्जर रास मण्डी,नेहरूलाल पंचारीया,पंकजपुरी,उपसरपच बाबुलाल टाक,धनराज जांगीड,हेमन्त भण्डारी,मुकेश माली,मनोज टेलर,करण सोनी सहित ग्रामीण जन ने हिस्सा लिया।