Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया भव्य स्वागत

विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया भव्य स्वागत

सरवाड़। ग्राम खिरिया में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यात्रा रथ के खिरियां पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, पंचायत समिति विकास अधिकारी सुधीर पाठक, सरवाड़ तहसीलदार हरेंद्र सिंह,भाजपा वीर सावरकर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, विकसित भारत संकल्प यात्रा मंडल संयोजक पवन कुमार साहू, सरपंच वंदना तोषनीवाल मौजूद रही। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं की सूचना व आवेदन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। उपखंड अधिकारी ने उत्कृष्ट विद्यार्थीयो व समाजसेवियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर ने कहा की केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिला है। भीचर ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित सभी योजनाओं के बारे सम्पूर्ण जानकारी दी और वंचित लोगो से योजनाओ में आवेदन कर लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल सोनी, नेमीचंद मेवाड़ा, भगवानदत शर्मा, हनुमान गुर्जर हरिमोहन शर्मा, महामंत्री कल्याण सिंह सोलंकी, अजय तोषनीवाल, महेश प्रजापत, देवराज बैरवा, महेंद्र खटीक, शिवप्रसाद मेवाड़ा, पदमचंद जैन, जितेन्द्र दमामी, सुखलाल जाट, हनुमान कुमावत समेलिया, मदन धाकड़, सांवरलाल जाट गणेशपुरा,तेजाराम जाट, गोविंद वैष्णव, गोवर्धन जाट,हरदयाल गुर्जर भेरुखेड़ा, सुमेर सिंह इंद्रपुरा सहित ग्रामीण मौजूद रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!