अयोध्या से आए पूजित अक्षत का किया भव्य स्वागत
फलोदी। शहर के संजय नगर बस्ती में रामभक्तों को निमंत्रण हेतु अयोध्याधाम से आए पूजित अक्षत कलश का राइकाबाग स्थित श्री हनुमान मंदिर से संजय नगर स्थित आई माता मंदिर तक धर्मध्वजा के साथ गाजे बाजे, कलश यात्रा, फाटकों, माता, बहनों, बस्ती निवासियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विश्व हिंदु परिषद के लीलाधर भार्गव ने राममंदिर की पूर्व घटनाओं पर प्रकाश डाला व बस्ती पालक करण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीरामजी अपने घर पर निवास करने जा रहे है , अतः प्रत्येक घर पर धर्मध्वजा व दीपक कर दीपावली तरह उत्सव मनाया जाना चाहिए, बस्ती प्रमुख तेजपुरी ने बताया प्रत्येक घर में रामभक्त मंडल की टोली आएगी और चावल, ध्वज व निमंत्रण पत्र वितरण करेगी । कार्यक्रम में सांवलसिंह भाटी बारू, प्रकाश भार्गव, राधेश्याम प्रजापत, अशोक कुमावत, प्रकाश प्रजापत, मुकेश प्रजापत, अर्जुन प्रजापत, लक्ष्य रामावत व यशपाल सिंह राजपुरोहित सहयोग किया