राज्य मंत्री ईडवा का भव्य स्वागत
अजमेर . राजस्थान वरिष्ठ नागरिक जन आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री गोपाल सिंह शेखावत( इडवा) का आज अजमेर प्रवास के दौरान जितेंद्र सिंह शेखावत (गोठड़ा )के हरीभाऊ उपाध्याय विस्तार स्थित निवास पर राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया गया l
निगम अध्यक्ष बने डीडवाना उपस्थित लोगों से जनसंवाद किया एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महंगाई राहत कैंप के व्यापक प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया!
इस अवसर पर पार्षद हेमंत जोधा, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिवकुमार बंसल ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह शेखावत( गोठड़ा), सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी महावीर सिंह लक्ष्मण सिंह , महेंद्र सिंह जालसू, मुकेश वैष्णव, सुरेंद्र सिंह व्याख्याता ,प्रमोद वर्मा, ठाकुर वंश प्रदीप सिंह , एडवोकेट अजय राठौड़ , गोविंद पाराशर, भरत सिंह सहित बड़ी संख्या में संख्या में प्रबुद्ध जन मौजूद रहे l