Dark Mode
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन कर लौटे

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार सायं को मंत्रिपरिषद् के सदस्यों, सांसदों एवं विधायकों के साथ अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन कर जयपुर लौटे। इस दौरान उनके जयपुर एयरपोर्ट आगमन पर सैकडों की संख्या में आमजन ने माला पहनाकर एवं फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने आमजन का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि अयोध्या की पवित्र भूमि पर भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में भगवान रामलला के टेंट में दर्शन किए थे, अब भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्रिगण, सांसदगण, विधायकगण, मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!