सेठ धर्म चंद सुराणा का किया भव्य स्वागत, राधा कृष्ण गौशाला में ,
चारा स्टोर बनाने की की घोषणा ।
भोपालगढ़ . श्री भगवान महावीर राधा कृष्ण दिव्यांग गौशाला में भोपालगढ़ के जाये जन्मे और मुंबई में प्रवासी उद्योगपति सेठ धर्मचंद सुराणा सपरिवार गुरुवार को भोपालगढ़ आगमन पर कस्बे की निशक्त एवं जीव जंतुओं की सेवा के लिए श्री भगवान महावीर राधे कृष्ण गौशाला में गौशाला पदाधिकारियों एवं ग्रामीण जनों व गो भक्तों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया l शिक्षाविद नेमीचंद जैन ने बताया कि
सेठ जी ने भोपालगढ़ का नाम मुंबई जैसी महानगरी में किया है। वहां पर बड़े हॉस्पिटल जिनकी मुंबई में टॉप अस्पतालों में गिनती होती है। ऐसे तीन हॉस्पिटल मुंबई में है। सुराना सेठिया हॉस्पिटल रिसर्च ग्रुप के नाम से जाना जाता है। श्री भगवान महावीर राधे कृष्ण गौशाला सचिव नेमीचंद सुथार ने बताया कि सेठ धर्मी चंद एवं उनके परिवार भोपालगढ़ आगमन पर श्री भगवान राधा कृष्ण गौशाला में गौशाला कमेटी एवं गौ भक्त व जनप्रतिनिधियों द्वारा सुराणा परिवार का स्वागत और अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर सेठ जी ने भोपालगढ़ में जीव दया के लिए कार्य संस्थाओं को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया और उन्होंने मातृभूमि भोपालगढ़ के लिए विकास के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने गौशाला में गायों के लिए 60*30 चारा स्टोर बनाने की घोषणा की और आगे भी जीव दया के कार्य के लिए हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार है। सेठ जी ने कहा कि जन्मभूमि से कोई भी अगर मुंबई आते हैं किसी भी काम के लिए तो हर संभव उनकी मदद की जाएगी और अस्पताल जैसी सेवाओं के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर शिव करण सैनी, समाजसेवी एवं भाजपा नेता ओमप्रकाश चोटिया, समाजसेवी अजीत राज मेहता ,पूर्व जिला परिषद सदस्य श्यामलाल गोदारा, भारतीय जनता की पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया, भाजपा नेता किरण डांगी, पूर्व प्रधानाचार्य नेमी चंद जैन, मुन्ना लाल सुराणा, प्रेमचंद सुराणा, पारस सुराणा, गौशाला कमेटी सचिव नेमीचंद सुथार ,महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक सहसंयोजक हेम सिंह सोलंकी, खेतेश्वर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृपा शंकर राजपुरोहित, भागीरथ गोदारा, बाबूलाल जाखड़ सहित कई गौ भक्त एवं समाजसेवी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।