Dark Mode
पोते - पोतिया नवभारत साक्षर कार्यक्रम के अंतर्गत अपने दादा दादी को दे रहे है अक्षर ज्ञान

पोते - पोतिया नवभारत साक्षर कार्यक्रम के अंतर्गत अपने दादा दादी को दे रहे है अक्षर ज्ञान


 दौसा .
15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरो को साक्षर करने हेतु पूरे देश भर में नवभारत साक्षर कार्यक्रम चल रहा है, दोसा ब्लॉक समन्वयक अभय सक्सैना ने बताया कि इस हेतु असाक्षरो का ग्राम पंचायत स्तर पर साक्षरता प्रभारियों ने चिन्हित कर एन आई एल पी पोर्टल पर ऑनलाइन जोड़ दिया गया है, साथ ही इन्हें अध्यापन कराने हेतु स्वयं सेवकों यथासंभव इन्हीं के परिवार के सदस्यों का चयन किया गया है, इसके पीछे विभाग का मूल उद्देश है कि परिवार का सदस्य स्वयंसेवक होने से अपने असाक्षर अभिभावकों एक तो ज्यादा समय दे पाएगा और दूसरा अपनत्व की भावना के कारण भली प्रकार उन्हें समझा भी पाएगा अधिकांश पोते -पोतियां स्वयं सेवक का कार्य करते हुए अपने बाबा- दादी व परिवार के अन्य असाक्षरो को साक्षर कर रहें हैं, ब्लॉक समन्वयक अभय सक्सेना ने बताया कि 12 जून से ऑफलाइन व ऑनलाइन बुनियादी साक्षरता की कक्षाएं प्रारंभ हो गई है, ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन में दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध पूजास प्रवेशिका (भाग 1 - 4 )के माध्यम से   शिक्षण कार्य  करवाया जा रहा है जिसमें पढ़ना, लिखना , संख्यात्मक ज्ञान शामिल है वही ऑनलाइन शिक्षण में दीक्षा पोर्टल पर अपलोड एड प्राइमस एवं वीडियो जैसे वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, कानूनी साक्षरता ,शिशु देखभाल, स्वास्थ्य देखभाल, परिवार कल्याण ,बेहतर जीवन निर्वाह पर आधारित शिक्षण सामग्री का उपयोग करते हुए शिक्षण करवाया जा रहा है, जिला साक्षरता अधिकारी राजीव शर्मा ने आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामकूड में चल रहे साक्षरता केंद्र का अवलोकन किया,अध्ययन व अध्यापन में आ रही समस्याएं जानी साथ ही साक्षरता प्रभारी को नियमित कक्षा संचालन के निर्देश दिये। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!