बिरला शिशु विहार स्कुल प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्यता
पिलानी . शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाते हुए बिरला शिशु विहार स्कूल प्रांगण में झुंझुनू जिले की भव्यता को सजाऐ हुए । झुझुनू अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक डा युक्त तेजपाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम की भव्यता का शुभारंभ हुआ। युवा पीढ़ी छात्र एवं छात्राओं को निरंतर आत्मनिर्भरता के गुर बताते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम के शुभारंभ में विधिवत भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलित गणेश वन्दना कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बिरला शिशु विहार प्राचार्य पवन विशिष्ट बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के निर्देशक मेजर जनरल एसएस नायर,प्राचार्य बिरला पब्लिक स्कूल कैप्टन आलोक केशसैन, पिलानी सीआई रणजित सिह सेवदा,सीआई विरेन्द्रापाल सिह, बर्सर विजय तोला,डा मनोज जागिङ,शिक्षक एवं शिक्षिकाएं छात्र एवं छात्राएं गणमान्य जन उपस्थित रहे।