Dark Mode
बडोली में दादा ने पोती के हेलीकॉप्टर से विदा होने की इच्छा को किया पूरा,

बडोली में दादा ने पोती के हेलीकॉप्टर से विदा होने की इच्छा को किया पूरा,

दुल्हन ममता कंवर उड़नखटोला से गई पिया के घर 

 
दौसा .  कहते हैं कि दादा का मन सबसे ज्यादा पोता पोती में होता है और दादा पोता  पोती  की हर बात मानता। दौसा में भी एक दादा ने अपनी पोती की इच्छा  की उसकी शादी में विदाई हेलीकॉप्टर में हो। पोती इस इच्छा को पूरी करने के लिए दादा ने पोती की शादी में 8 लाख खर्च कर हेलीकॉप्टर में उसकी विदाई की गई। दौसा के ग्राम पंचायत बडोली से शनिवार को एक दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर में बिठाकर की गई। इस विदाई समारोह को देखने के लिए बडोली, सिंडोली, कुण्डल सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगों की सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चारों तरफ निश्चित दूरी क्षेत्र में बेरिकेट्स लगाए गए। बडोली निवासी ठाकुर अमर सिंह नाथावत की पोत्री ममता कंवर की शादी चूरखेड़ा महुवा में रामसिंह तंवर के पौत्र घनश्याम सिंह के साथ शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिसकी शनिवार को विदाई की गई। दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करने इच्छा को पूरी करने के लिए ठाकुर अमर सिंह ने शाहपुरा से किराए पर हेलिकॉप्टर की बुकिंग की गई। हेलिकॉप्टर के किराए व परमिशन सहित करीब आठ लाख रुपए खर्च हुए। सम्पूर्ण खर्चा दुल्हन के दादो सा ठाकुर अमर सिंह ने किया। वही दुल्हन पक्ष की ओर से किराये पर बुक किए गए हेलिकॉप्टर से दुल्हा चुरखेड़ा महवा से ससुराल बडोली पहुंचा। इसके लिए बडोली और चुरखेडा महुवा में अस्थाई हैलीपेड बनाया गया। बडोली में खेत में निर्मित अस्थाई हेलीपैड पर सुरक्षा की दृष्टि से एंबुलेंस, दमकल सहित बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

मंत्री मुरारी लाल मीना सहित कई जनप्रतिनिधि ने भी की शादी में शिरकत 

शादी समारोह में कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा, दौसा प्रधान प्रह्लाद नारायण मीणा, कांग्रेस मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना, कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम भांडारेज, बडोली सरपंच चंदाराम मीना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की और वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
 

दादो सा की पोत्री दुलहन ममता कँवर ने शादी में विदाई 
हेलीकॉप्टर करने की थी की इच्छा जाहिर 

दुल्हन ममता कंवर की इच्छा थी कि उसकी शादी में विदाई हेलीकॉप्टर द्वारा हो। उसने अपनी इस इच्छा को अपने परिजनों के समक्ष ममता कंवर ने प्रस्तुत किया। उसकी इच्छा को पूरा करने के लिए ममता के दादो सा ठाकुर अमर सिंह नाथावत ने पूरी करने का आश्वासन दिया। शादी समारोह की दिनांक निश्चित होने के बाद उन्होंने कई जगह हेलीकॉप्टर बुक करने के लिए बात की। काफी घूमने के बाद आखिकार किराये पर हेलीकॉप्टर मंगवाया गया और दुल्हन ममता कंवर के दादो सा ठाकुर अमर सिंह ने अपनी पौत्री की इच्छा पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर से विदा किया। 
इस मौके पर परिवार के सदस्य व रिशतेदार भी रहे मौजूद।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!