Dark Mode
बजरी ठेकेदार पर मनमाने तरीके से रॉयल्टी वसूलने का आरोप

बजरी ठेकेदार पर मनमाने तरीके से रॉयल्टी वसूलने का आरोप

 

ट्रैक्टर चालकों ने उपखंड अधिकारी जांगिड़ को सौंपा ज्ञापन किया धरना प्रदर्शन

 
 
सोजत। ट्रैक्टर संचालकों ने बजरी ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से रॉयल्टी वसूलने और बदले में कम माल भराने के विरोध में बुधवार को एकजुट होकर एसडीएम कोर्ट के पास धरना दिया, इस दौरान उन्होंने कहीं ट्रैक्टर चौराहे पर विरोध स्वरूप खड़े कर कार्य का बहिष्कार किया, इस कारण एक बार तो जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर को लाइन से लगवा कर रास्ते को खुलवाया। इसके बाद ट्रैक्टर एसोसिएशन के प्रेमचंद गहलोत, श्यामलाल, रामलाल, राधा किशन, जगदीश, पोकर राम, दुर्गेश, सफी, जाकिर खान सहित कई लोगों की मौजूदगी में ट्रैक्टर चालकों ने उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ को ज्ञापन सौंपा।
 
ट्रैक्टर चालको ने ठेकेदार पर  लगाया मनमानी का आरोप
 
ज्ञापन में ट्रैक्टर चालकों ने एसडीएम को बताया कि जिस ठेकेदार को सोजत में बजरी का ठेका दे रखा है, वह अपने मनमाने तरीके से बजरी की रॉयल्टी वसूलता है माल भी बराबर नहीं भरने देता और जो रशीद देते हैं उस पर खनिज विभाग की ना तो कोई सील है ना उसके फर्म का नाम अधिक रॉयल्टी वसूलने के कारण मजबूरी वस लोगों को ₹2500 देने पड़ रहे हैं, वही रॉयल्टी के मालिक ट्रैक्टर चालक से ₹ 1600 रुपए ले रहे हैं और रसीद पर कोई भी रुपयों का अंक नहीं लिखा जाता है महंगे दामों पर बजरी मिल रही है इस बारे में कई बार ठेकेदार से बात करने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। जिसके विरोध स्वरूप बुधवार से सभी ट्रैक्टर चालको ने कार्य का बहिष्कार करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया और ज्ञापन सौंपा ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!