बजरी माफियों ने प्रदेश में आंतक मचा रखा है-पुखराज गर्ग
टोंक । पुलिस एवं प्रशासन के संरक्षण के चलते बजरी माफिया सरकार द्वारा निर्धारित 50 रू. प्रति बजरी टन के बजाये 600 रूपये प्रति टन के हिसाब से मनमर्जी से पैसा वूसल रहे है, जिसका सीधा भार जनता पर पड़ रहा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग शनिवार को सर्किट हाऊस में आयोजित पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि बजरी माफिये कांग्रेस एवं बीजेपी को करोड़ों रूपये चंदा देकर राजस्थान में सरकार बना रहे है, लेकिन प्रदेश का युवा, किसान अब जाग चुका है। बजरी माफिया के गुंडों ने हर जगह आंतक मचा रखा है, जिसके चलते विगत दिनों टोंक जिले में हुए शंकर मीणा हत्याकांड सहित प्रदेश भर में पचासों ऐसे उदाहरण है। उन्होने कहा कि रायल्टी नियमों के अन्तर्गत नदियों से तीन मिटर से अधिक बजरी की खुदाई नही की जा सकती, लेकिन हालत यह है कि सरकार से मिलीभगत के कारण 30 फिट से भी अधिक बजरी का दोहन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि रालोपा की मांग है कि प्रदेश में बजरी सस्ती हो, स्टेट हाईवे टोल मुक्त हो, महंगाई कम हो इन सब के लिये राजस्थान सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का हल्ला बोल प्रदर्शन, किसान हुकांर रैलियां निकाली जा रही है। आरएलपी के खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने इस मौके पर कहा कि राजस्थान में चाहे कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी की, इन दोनों ही सरकारों ने आम जनता के हित के कुछ करने के बजाए प्रदेश में बजरी माफिया को पनपाने का काम किया है, जिसको लेकर रालोपा पूरे प्रदेश में हल्ला बोल आन्दोलन शुरू किये हुये है। टोंक में रालोपा द्वारा आगामी 18 जुलाई को टोंक के कृषि मंडी में बजरी माफिया के खिलाफ एवं किसान, मजदूर के समर्थन में होने वाली किसान हुंकार रैली की जावेगी। विधायक नारायण बेनीवाल ने पुलिस एवं प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कि कहा कि रालोपा का प्रयास है कि किसानों, मजदूर, युवा एंव आम आदमी को न्याय मिले, जिसके लिए रालोपा काम कर रही है। इस मौके पर जि़लाध्यक्ष राजेंद्र पराना, किसान नेता जाकिर हुसैन कांग्रेस नेता अहसान बाबा, बद्री लाल, सत्यनारायण पराना एवं रणवीर आदि मौजूद रहे।