Dark Mode
सफाई व कैंसर जागरूकता का कोटा शहर में महाअभियान

सफाई व कैंसर जागरूकता का कोटा शहर में महाअभियान

कोटा। कोटा शहर में 101 घंटे के लिए कैंसर जागरूकता एवं सफाई का महाअभियान का आगाज किया जा रहा है। आर्क एंजेल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी सरोश खान के आव्हान पर कोटा शहर के 20 से अधिक क्लब व चैरिटेबल संस्था आयोजन से जुडकर 11 अगस्त सुबह 8 बजे से 15 अगस्त 8 बजे तक 101 घंटे सफाई व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। खान ने बताया कि सफाई अभियान के तहत कोटा के मंदिर,बावड़ियों व सड़कों पर 101 घंटे तक निरंतर विभिन्न टीम बनाकर सफाई कार्य किया जाएगा। इस प्रकार कैंसर जागरूकता के लिए बैनर व पोस्टर बनाकर जागरूकता कार्यक्रम व रैली का आयोजन भी होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार 11 अगस्त को किशोर सागर तालाब से किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारी अरुण भार्गव व समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी ने पोस्टर विमोचन कर शहरवासियों को साथ जुड़ कर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

यह रहेंगे साथी आयोजक
सरोश खान ने बताया कि आयोजन के लिए विभिन्न क्लबों की टीम शहर में विभिन्न स्थानों पर कैंसर जागरूकता व सफाई अभियान को पूरा करेगी। 11 अगस्त को किशोरपुरा,12 अगस्त को रामपुरा,13 अगस्त को श्रीपुरा व 14 अगस्त को लाडपुरा में अभियान चलाया जाएगा। जिसमें आर्क एंजेल चैरिटेबल ट्रस्ट,रोटरी क्लब कोटा सेंट्रल,जेसीआई डायनेमिक,जेसीआई इंडिया,जेसीआई कोटा एलिगेंस,लायंस इंटरनेशनल क्लब,नीव फाउंडेशन,कोटा कम्युनिटी,कोटा हाईक,शाइन इंडिया फाउंडेशन,प्रतीक्षा फाउंडेशन,एक उम्मीद,कोटा की महिला उद्यमी,नया सवेरा नई उम्मीद,कोटा राइडर्स क्लब,महावीर यूथ,कौटिल्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल,विश्व सिंधी सेवा संस्थान,आरोग्य सेवा संस्थान सहित कई संस्था व समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से इस अभियान को पूरा किया जाएगा।

एशिया बुक ऑफ ऑफ रिकॉर्ड के लिए नामित
समाजसेवी सरोश खान ने बताया कि यह आयोजन एशिया का सबसे बडा आयोजन बनने वाला है जिसमें 101 घंटे निरंतर सफाई व कैंसर जागरूकता अभियान को चलाया जाएगा। उन्होने बताया कि इस अभियान के लिए एशिया बुक ऑफ रेकॉर्ड की टीम भी कोटा आ रही है। जो पूरे आयोजन को लाइव कवर करेगी और 101 घंटे पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र भी सौपेगी।

17 कि.मी. वाहन तिरंगा रैली का आयोजन
कार्यक्रम के समापन पर वाहन तिरंगा रैली का आयोजन भी किया जाएगा। 15 अगस्त पर झंडारोहण के उपरान्त वीर शहीदों के सम्मान में वाहन तिरंगा रैली का आयोजन सुबह 8 बजे किशोर सागर तालाब से किया जाएगा। वाहन रैली किशोर सागर तालाब से प्रारंभ होकर,स्टेशन रोड़,भदाना होती हुए के केशोराय पाटन पर जाकर पूरी होगी। वाहन रैली में दुपहिया व चार पहिया वाहन शामिल रहेंगे। देश भक्ति के जयकारो व हाथों में तिरंगा लेकर रैली का आयोजन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!