अचानक धराशाई हुआ हरा पेड़, टला बड़ा हादसा
भुसावर . बस स्टैंड-बल्लभगढ सड़क मार्ग पर पोस्ट ऑफिस परिसर में लगा हुआ एक पेड़ अचानक धराशाई हो जाने से चपेट में आकर चाट का ठेला पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया! पोस्ट ऑफिस तिराए पर पेड़ों की छांव में फल सब्जी सहित चाट पकौड़ी के ठेले लगाए जाते हैं आज प्रातः अचानक पेड़ धराशाई होने से कस्बा निवासी अमर सिंह सैनी का चाट का ठेला पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया! गनीमत रही अचानक पेड़ गिरने की आवाज सुनकर ठेला संचालक और ग्राहक भागने में कामयाब रहे। जिससे जनहानि नहीं हुई लेकिन ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और संचालक को हजारों रुपए का नुकसान हो गया। सूचना के बाद पोस्ट ऑफिस के कार्मिकों ने प्रशासन को सूचना दी और बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद करवाई। वहीं नगरपालिका ने पेड़ को हटवाया।