पुष्प वर्षा के साथ शोभा यात्रा का अभिनंदन
भुसावर . भुसावर उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में महात्मा ज्योतिबा फूले जयन्ती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित की गई। जहां वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज सुधार के संदेश दिये। भारत विकास परिषद शाखा भुसावर के अध्यक्ष मनीष मित्तल के नेतृत्व मंे डॉ0 विजय पहाडिया, अंशु मित्तल सहित कई सदस्यों ने ज्योतिवा फूले पार्क पहुॅचकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। कस्बा भुसावर में मां सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले शिक्षा एवं विकास समिति के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 वी जयंती हर्षाेल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए मनाई गई। जहां कस्बे में होकर शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा कस्बा भुसावर के मुंडयारा स्थित ज्योतिबा फुले पार्क से विभिन्न सजीव झांकियों के साथ शुरू हुई जो कस्बे के राजा मंडी, सपाट, मुख्य बाजार, पुरानी अनाज मंडी से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां जगह जगह क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्पबर्षा कर जलपान करवाते हुए स्वागत किया गया।