Dark Mode
मुख्यमंत्री की संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री की संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं

 

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने संस्कृत दिवस (श्रावण पूर्णिमा) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 
 
श्री गहलोत ने कहा कि संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं है अपितु एक संस्कृति, एक संस्कार एवं एक विचार है। यह भारतीय संस्कृति की विरासत की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देववाणी संस्कृत राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने वाली सरल और सरस भाषा है।  
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत भाषा के उत्थान के प्रति कृत संकल्पित है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!