Dark Mode
भू-जल धारा परियोजना का हुआ शुभारंभ

भू-जल धारा परियोजना का हुआ शुभारंभ

करौली। नाबार्ड कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से शुरू होने वाली परियोजना का उद्घाटन गांव बीछूपरी मे किया गया आईसेफ इन्डिया फाउंडेशन के परियोजना प्रबंधक लटूर सिंह गुर्जर ने बताया कि ये परियोजना सात गावों के लिए स्वीकृत हुई है, जिसमें बीछूपरी भोडेर कोसरा, बर खेड़ा, बारवास, गोपालपुर एवं धंधापूरा शामिल है, जिसमें समन्ववित जल ग्रहन के कार्य किय जायेंगे, जिसकी शुभारंभ किया गया, जिसमें नाबार्ड के उप महा प्रबंधक विशाखा आर गजेंबै, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पुनीत हरित, लीड बैंक प्रबंधक अक्षय कुमार शर्मा, आईसेफ दिल्ली के प्रबंधक आनंद मोहन, परियोजना के प्रभारी लटूर सिंह गुर्जर, समिति के पदाधिकारी मुरारी लाल शर्मा, शिवभू गुर्जर, अशोक कुमार मीना उपस्थित रहे । उप-महाप्रबंधक नाबार्ड ने फीता काट कर परियोजना का शुभारंभ किया । परियोजना में आने वाले सभी गावों के 150 महिला-पुरूषों ने भाग लिया, इसमें बरसात के जल को रोककर पानी जमीन में उतारने का कार्य किया जाएगा, साथ ही जैविक खेती को बढ़़ावा दिया जाएगा, इसी के साथ महिलाओं की पशुपालन के द्वारा आय में वृद्धि की जाएगी, परियोजना का कार्य गुरूवार से ही प्रारम्भ हो गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!