Dark Mode
श्री अग्रवाल समाज संस्था की सामूहिक गोष्टी का हुआ आयोजन

श्री अग्रवाल समाज संस्था की सामूहिक गोष्टी का हुआ आयोजन

मदनगंज किशनगढ़। श्री अग्रवाल समाज संस्था की सामूहिक गोष्टी का आयोजन अजमेर रोड स्थित श्री अग्रसेन विहार में किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ महाराज अग्रसेन एवं कुलदेवी लक्ष्मी माता के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना एवं आरती करके किया गया गोष्टी में सुबह से दोपहर तक समाज बंधुओ ने अल्पाहार में गुलाब जामुन, गाजर का हलवा, दाल पकवान, इडली डोसा, सांभर बड़ा, दही गुलछा, आलू टिकिया, पकोड़ी के साथ हाऊजी, रिंग, घुड दौड़, निशानेबाजी, चकरी आदि खेलो के अलावा झूलो का आनंद लिया। गोष्टी में श्री अग्रवाल समाज संस्था बायो डाटा बैंक, श्री अग्रवाल दिग्दर्शिका एवम श्री अग्रवाल समाज शिक्षा प्रकल्प के स्टॉल पर देर शाम तक समाज बंधुओ को चहल पहल बनी रही वही गोष्टी में पहली बार अन्न के महत्व को ध्यान में रखकर अन्न को व्यर्थ नहीं जाने का संदेश देते हुए समाज बंधुओ को जाग्रत करने के लिए युवा टीम को विशेष व्यवस्था देकर अन्न की बरबादी को रोकने का कार्य किया। गोष्टी के दौरान सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक डॉ विकास चौधरी, बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, पूर्व विधायक सुरेश टाक,पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के अलावा विभिन्न समाज के पदाधिकारी, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद, प्रशासनिक अधिकारियों का समाज की और से माला पहनकर सम्मान किया गया। गोष्टी में समाज अध्यक्ष कैलाशचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमलकिशोर मोर, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, मंत्री सत्यस्वरूप अग्रवाल व कोषाध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल गोंद वाले, गोष्टी संयोजक रामेश्वरलाल गर्ग, कैलाश चंद अग्रवाल मीठडी वाले, दिनेश गर्ग, राजेश कामदार, मोहित अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल व कोषाध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, अग्रवाल नव युवक मंडल अध्यक्ष निशांत गर्ग, सचिव एडवोकेट प्रदीप अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष स्नेह लता अग्रवाल, सचिव सीमा गोयल, मीडिया प्रभारी अशोक गोयल, संजय अग्रवाल सहित अनेक समाजबंधु मौजूद थे। देर रात तक चली गोष्ठी में समाज बंधुओ ने जलेबी व केसर के दूध का जमकर आनंद लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!