सरवाड़ व सुनारिया शिविर में लाभार्थीयों को किये गारंटी कार्ड विरतरित
सरवाड़. कस्बे में गुरूवार को नगर पालिका की ओर से वार्ड न 6 व 8 के लिए राज्य सरकार की ओर से संचालित प्रशासन शहरो के संघ व महगाई राहत शिविर का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान शिविर मंे सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र परिवारो को लाभान्वित करने के लिए पंजियन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, तहसीलदार व कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी राहुल पारीक, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।
विधायक डॉ रघु शर्मा पहंुचे शिविर में
केकडी विधायक डॉ रघु शर्मा गुरूवार को सरवाड़ पंंहुचे इस दौरान उन्होंंने नगर पालिका पालिका परिसर में आयोजित शिविर में पहुुंचकर शिविर का निरीक्षण किया ओर मौजूद अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डॉ शर्मा ने शिविर में मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड व पट्टे भी वितरित किए। इस दौरान शिविर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा, रामलाल गुर्जर, रामस्वरूप प्रजापति, पार्षद विशाल मेवाडा, संजय शर्मा, शाहिद कुरेशी, रिजवान मंसूरी, संजय साहु, अमित जैन, कुलदीप सिंह जैशावत, रामप्रसाद खींची, सीताराम प्रजापति, कनिष्ठ सहायक भागचंद खींची, गोपाल माली, अर्जून सिंह, नंदकिशोर पोरवाल, चेतन शर्मा सहित विभागिय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सुनारिया शिविर में वितरित किये गारंटी कार्ड
सरवाड़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुनारिया में गुरूवार को मुख्यमंत्री महंगाई राहत शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर में सरपंच आशा बैरवा , तहसीलदार राहुल पारीक, विकास अधिकारी सुधीर पाठक भी मौजूद रहे। यहां राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित हुए शिविर बडी संख्या में लोगों ने पंजीयन कराया। शिविर के दौरान सीडीपीओ विक्रम कुमार, सीबीओ रामेश्वर प्रसाद झारोटिया, बुद्धि प्रकाश शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।