Dark Mode
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में जीता अपना पहला मुकाबला

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में जीता अपना पहला मुकाबला

शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 9वें मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने एमआई को 36 रनों से हराया। वहीं टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 48 रन क पारी खेली। मुंबई की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है, इससे पहले उसे चेन्नई के खिलाफ शिकस्त मिली थी। जबकि गुजरात की ये पहली जीत है।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 4 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। रेयान रिकल्टन 9 गेंद में 6 रन ही बना सके। तिलक वर्मा 36 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। रॉबिन तीन रन ही बना पाए। सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में 48 रन ही बना सके। हार्दिक पंड्या 11 रन ही बना सके। नमन धीर 18 और मिचेल सैंटनर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर सिराज और कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके।

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 27 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर 24 गेंद में 39 रन बना सके। शाहरुख खान 7 गेंद में 9 रन बनाए। साई सुदर्शन 41 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू किया। राहुल तेवतिया रन आउट हुए। रदरफोर्ड ने 11 गेंद में 18 और राशिद खान ने 4 गेंद में 6 रन बनाए। साई किशोर आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। मुंबई की ओर से हार्दिक पंड्या ने दो, बोल्ट, चाहर, मुजीब और राजू को 1-1 विकेट मिला।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!