Dark Mode
अब्दुसत्तोरोव को हराकर गुकेश ने जमाया दबदबा, प्रज्ञानानंद संयुक्त लीड में

अब्दुसत्तोरोव को हराकर गुकेश ने जमाया दबदबा, प्रज्ञानानंद संयुक्त लीड में

नई दिल्ली। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने पहले दौर में हमवतन आर.प्रज्ञानानंद से मिली हार से उबरते हुए बुधवार को दूसरे दौर में उज्बेक जीएम नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव को शिकस्त दी। सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए गुकेश ने अपने प्रतिद्वंदी को 50 चालों तक चले मुकाबले में हराया। इस बीच, प्रज्ञानानंद ने अमेरिका के फैबियानो कारुआना के खिलाफ एक आसान ड्रॉ खेला। कारुआना ने कहा, “मैंने शुरुआत में उसे थोड़ा चौंका दिया और फिर मुझे लगता है कि मैंने थोड़ी ग़लती कर दी, जिससे मैं थोड़ा चिंतित हो गया। इसी वजह से मैंने एक प्यादा बलिदान करने का फैसला किया... लेकिन फिर भी यह अपेक्षाकृत सहज ड्रॉ रहा।” दिन के अन्य एकमात्र निर्णायक मुकाबले में फ्रांस के अलीरेज़ा फिरोज़ा ने जीएम जान-क्रिज़्स्टोफ़ डूडा को एक लंबे खेल में हराया, जो 100 चालों तक चला। इस जीत के साथ ही फिरोज़ा अब टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जहाँ उनके साथ भारत के प्रज्ञानानंद और अमेरिकी जीएम लेवोन अरोनियन भी शामिल हैं। तीसरे दौर में गुकेश का सामना अमेरिका के सैम सेवियन से होगा, जबकि प्रज्ञानानंद का मुकाबला अब्दुसत्तोरोव से होगा। दोनों भारतीय खिलाड़ी इस दौर में काले मोहरों से खेलेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!