Dark Mode
होलिया में उड़े रे गुलाल, उत्साह व उमंग के साथ मनाया होली पर्व

होलिया में उड़े रे गुलाल, उत्साह व उमंग के साथ मनाया होली पर्व

पिड़ावा। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह व उमंग से भरपूर रहकर क्षेत्रवासियों ने होली पर्व धूमधाम व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस वर्ष लोगों ने जमकर होली पर्व मनाया। क्षेत्र में कोई भी वर्ग होली के रंग में अपने आप को दूर नही रख सका। धुलहंडी पर्व पर छोटे छोटे बच्चे, बुजुर्ग, युवक व युवतियों की टोलियां, महिलाएं कोई भी होली के रंग से अपने आपको दूर नहीं रख पाए और सभी ने होली पर्व का जमकर आनंद उठाया। होलिका दहन के दौरान नगर में लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह होलिका दहन किया गया। धुलहंडी पर्व पर नगर में युवकों की टोलियों द्वारा कपड़ा फाड़ होली खेली गई। पिड़ावा नगर के मुख्य मार्गो पर युवकों की टोलियां नाचते गाते हैं रंग-बिरंगे होते हुए धूमधाम से होली खेलते हुए नजर आए तो। वहीं इस बार होली खेलने में युवतियों की टोलियां भी पीछे नहीं रही। युवतियों द्वारा भी इस वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ होली खेली गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!