Dark Mode
पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला किया

पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला किया

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया, जिसमें दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों बताया कि बंदूकधारियों ने दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया।अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।वहीं, खैबर पख्तूनख्वा के हांगू जिले में आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के एक अभियान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक कुख्यात कमांडर को मार गिराया गया। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने हांगू के शानोरी इलाके में छापेमारी की।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!