Dark Mode
शाहदरा में बंदूकधारियों ने मोबाइल की दुकान लूटी

शाहदरा में बंदूकधारियों ने मोबाइल की दुकान लूटी

दिल्ली के शाहदरा के एम. एस. पार्क इलाके में दो हथियारबंद लोगों ने एक दुकान से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब नौ बजे हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त मोबाइल की दुकान में दो कर्मचारी मौजूद थे, तभी दो आरोपी पिस्तौल लहराते हुए अंदर घुसे और आधा दर्जन मोबाइल हैंडसेट और दराज में रखे दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!