राजेश पायलट सर्कल को लेकर गुर्जर समाज ने दिया अल्टीमेटम
सीकर। झुंझुनू बायपास स्थित पर राजेश पायलट के नाम से सर्किल घोषणा के बाद देवसेना गुर्जर समाज द्वारा राजेश पायलट बोर्ड लगाया गया। जिसको 13 सितंबर रात को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया। जिससे समस्त गुर्जर आज समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया गुर्जर समाज द्वारा 12 तारीख को नगर परिषद द्वारा जिसको लेकर आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस प्रकरण में दोषियों को पकडऩे और कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिया गया।प्रदेश संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो आगे गुर्जर समाज बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगा। इसके उपरांत बाद नगर परिषद आयुक्त को भी ज्ञापन सोपा गया और शीघ्र ही नगर परिषद के द्वारा सर्किल पर बोर्ड लगाने और सर्कल निर्माण को शीघ्र पूरा करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम को सरपंच गौतम चनेजा, हंसराज गुर्जर राजू गुर्जर डॉक्टर बनवारी लाल गुर्जर मोहन गुर्जर नंदलाल गुर्जर ताराचंद गुर्जर डायरेक्टर गोपाल गुर्जर भवानी सिंह गुर्जर रामनिवास गुर्जर लालचंद गुर्जर महिपाल खालवा शीशराम गुर्जर तेजपाल गुर्जर मोहन गुर्जर महिपाल गुर्जर बद्री प्रसाद गुर्जर नरनोलिया सरपंच पलसरा एडवोकेट गोपाल गुर्जर गोपाल खटाना धनी केसर गुर्जर कुलदीप धाभाई सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।