गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने पुष्पवर्षा से किया संकीर्तन यात्रा का भव्य स्वागत
कोटा । अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम सर्किल तलवंडी पर बृज फागोत्सव एवं संकीर्तन यात्रा का पुष्पवर्षा कर भक्तजनों का स्वागत किया, वहीं गौतम बंधुओं ने बांके बिहारी की जय, कृष्ण कन्हैया लाल की, राधे-राधे के जयकारों से आसमान गुंजायमान किया।
इस दौरान स्वागत करताओ में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, शैक्षणिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंजबिहारी गौतम, गौतम समाज दादाबाड़ी के संरक्षक जगमोहन गौतम, महासभा के जिला अध्यक्ष संजय गौतम, महासभा के जिला महामंत्री प्रवीण पंचोली, दादाबाड़ी गौतम समाज के अध्यक्ष बृजेश शर्मा, महामंत्री दिनेश दुबे, डॉक्टर आर सी गौतम, रोहित गौतम, आशीष गौतम संजय गौतम (कंसुआ), रमेश चंद्र गौतम, राजेंद्र मोहन गौतम, सत्यनारायण शर्मा, देवेंद्र गौतम, रणदीप जोशी, डॉ. मोहित गौतम, विजय चतुर्वेदी , रामअवतार गौतम सहित गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।