भालता में गुरु पूर्णिमा उत्सव परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया
बकानी. भालता. कस्बे के टाट बाबा परमहंस आश्रम पर रामानंद महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। जिसमे पूर्व संध्या पर सोयत के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। वही सोमवार को गुरुपूर्णिमा पर ब्रह्मलीन मुर्खानंद (टाट महाराज, व नित्यानंद ब्रह्मचारी महाराज की तपोभूमि व समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना कर अभिषेक किया गया। इस अवसर पर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया। और महाप्रसादी ग्रहण की। आश्रम समिति के सदस्य गोपाल गुर्जर ने बताया कि टाट बाबा आश्रम प्राचीन गुरु मंडी हे। जहां हर साल गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते है। यहां रोजाना ओम नमः शिवाय के अखंड जाप भी चल रहे हे।2 दिन तक यहां धार्मिक आयोजन होते है।