Dark Mode
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरुजनों का किया सम्मान 

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरुजनों का किया सम्मान 

छीपाबड़ौद. विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर केलखेड़ी छीपाबड़ौद में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया । प्रधानाचार्य हरि सिंह गोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चन्द्रप्रकाश थाना अधिकारी छीपाबड़ौद , अध्यक्षता दीनदयाल गोयल  विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रामकिशन मालव व समिति अध्यक्ष के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के मध्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त गुरुजनों एवं सेवक सेविकाओं को गणवेश श्रीफल व कलम भेंट कर सम्मान किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्लोक गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा, गुरु साक्षात परब्रह्मा ब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नमः । से प्रारंभ किया और बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान के समान माना गया है एक बच्चे के सफल जीवन के बीच माता-पिता के साथ गुरु का भी बहुत बड़ा योगदान होता है शास्त्रों के अनुसार इस दिन अपने गुरु का आशीर्वाद लेने से जीवन में सुख शांति धन-संपत्ति और वैभव बना रहता है कार्यक्रम का संचालन अन्तिम गोठानिया चक्रधारी ने अतिथि परिचय प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने तथा आभार प्रबंध समिति सदस्य दीनदयाल गोयल ने व्यक्त किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!