लोकसभा अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री का ज्ञाना स्कूल ने किया स्वागत
रामगंजमंडी। बुधखान रोड फतेहपुर मे स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल मे चुनाव प्रचार के दौरे के दौरान सांसद प्रत्याशी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक साथ शिरकत की। बच्चों के लिए रूम व सुविधाओं की व्यवस्था देखते हुए ज्ञाना इंटरनेशन स्टॉफ से चर्चा की। इस अवसर पर ज्ञाना इंटरनेशन स्कूल के डायरेक्टर अर्पित माहेश्वरी, प्रिंसिपल अखिलेश गर्ग के नेतृत्व मे लोकसभा अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को तस्वीर भेंट करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्कूल स्टॉफ व कई लोग मौजूद रहे।