Dark Mode
बाइक चुराने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार

बाइक चुराने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार

जयपुर। चाकसू थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। थानाधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आदतन अपराधी जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र की मनोहरपुरा हरिजन कच्ची बस्ती निवासी बलराम हरिजन (35) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जवाहर सर्किल, प्रताप नगर और एयरपोर्ट थानों में मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और जेजे एक्ट के करीब पांच मामले पहले से दर्ज हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!