Dark Mode
फ्यूल सरचार्ज के विरोध में  हाड़ौती कोटा स्टोन इण्ड० एसोसियेशन ने सौपा ज्ञापन

फ्यूल सरचार्ज के विरोध में  हाड़ौती कोटा स्टोन इण्ड० एसोसियेशन ने सौपा ज्ञापन

कोटा। हाड़ौती कोटा स्टोन इण्ड० एसोसियेशन का प्रतिनिधि मण्डल आज के. ईडी.एल. के सी०ओ०ओ० शान्तनु जी भट्टाचार्य से मिला एंव बिजली के बिलो में लगाये गये अत्यधिक फ्यूल सरचार्ज के सम्बंध में विरोध जताया एंव इसे तुरत वापस लेने की मांग की।
अध्यक्ष सुरेश मित्तल ने बताया की के.ई.डी.एल. द्वारा द्वारा बिल जमा कराने की तारिख 10 एंव 11मई 2023 की अन्तिम तिथि को 12 मई 2023 कर दिया गया, तथा फ्यूल चार्ज पर जब तक नया फैसला नही हो जाता तब तक उतनी कम राशी से बिल जमा कराना होगा।
निर्वाचित अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल ने बताया कि प्रतिनिधी मण्डल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन श्री अतिरिक्त कलेक्टर कोटा को भी दिया एंव अपना विरोध दर्ज कराया पूर्व अध्यक्ष श्री विकास जोशी ने बताया मई माह के बिल में वर्ष 2022-23 की प्रथम तिमाही का 45 पैसे प्रति यूनिट से फ्यूल चार्ज लिया जा रहा है, साथ ही वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही का स्पेशल फ्यूल सरचार्ज 7 पैसे प्रति यूनिट 60 किश्तो में लिया जा रहा है जो कि बहुत ही अधिक है। एक लघु उधमी इस भार को सहन नही कर सकता। सरंक्षक आर. एन गर्ग ने बताया कि एक वर्ष बाद इस तरह से फ्यूल सरर्चाज लिया जायेगा तो हमे हमारी लागत का कैसे पता चलेगा। हम वर्तमान खर्चे के हिसाब से माल बेच देते है । बाद में हमे नुकसान उठाना पडता है। महासचिव रोहित सूद ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल सम्भागीय मुख्य अभियंता से भी मिला एंव उन्हे ज्ञापन दिया कि अतिरिक्त फ्यूल चार्ज कम किया जाये। सभी उधमियो मे काफी रोष है। कोई बिल जमा रही करना चाहता है। इस तरह कोटा स्टोन की छोटी इकाईया बंद हो जायेगी । प्रतिनिधि मण्डल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे०पी० मेवाड़ा, उपाध्यक्ष आकाश कवात्रा रवि प्रकाश शर्मा, सचिव महावीर माहेश्वरी, रवि गुप्ता वरिष्ठ उधमी कायद भाई प्रदीप माहेश्वरी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!