हाडोती गौरव सम्मान झालावाड़ की प्रतिभाओं की घोषणा आज
झालावाड़। कोटा संभागीय मुख्यालय पर आगामी 5 जनवरी को आयोजित होने वाले हाडोती गौरव सम्मान 2024 के लिए झालावाड़ जिले की प्रतिभाओं एवं संस्थाओं के नाम आज घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक के के शर्मा कमल एवं जिला संयोजक पुखराज जैन ने बताया कि 5 जनवरी को सनाढय सामुदायिक भवन महावीर नगर प्रथम कोटा में आयोजित होने वाले षष्टम हाडोती गौरव सम्मान 2024 इसके लिए आवेदन करने वाले समाजसेवियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों का झालावाड़ जिला स्तर पर प्रथम चयन के उपरांत कोर कमेटी द्वारा बैठक कर प्रतिभाओं के नाम का चयन कर घोषणा आज 31 दिसंबर की जावेगी। हाडोती गौरव सम्मान 2024 के जिला संयोजक पुखराज जैन ने बताया कि 28 दिसंबर तक आवेदन पत्र प्राप्त किए गए थे वहीं कई समाजसेवी जो समाज के अंदर रहकर बगैर प्रचार प्रसार सामाजिक सरोकारों में तल्लीन रहते हैं ऐसी प्रतिभाओं को भी इसमें सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम सहसंयोजक ओमप्रकाश टकांरिया ,पंकज बागड़ी, संभागीय संयोजक संजय शर्मा संभागीय सहसंयोजक अजय मेहरा समेत सभी जिला संयोजकों की टीम तैयारी में जुटी हुई है