पिड़ावा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की उम्मीदों पर गिरे ओले
पिड़ावा। पिड़ावा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश एंव ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी व आड़ी फसलों में व्यापक नुकसान हुआ है। जिससे क्षेत्रीय किसान सदमे में है। वर्षा एंव ओलावृष्टि के कारण सर्दी में बढ़ोत्तरी हो गई है। पिड़ावा ग्रामीण क्षेत्र के सवात खेड़ा, खेड़ी, खारपा खुर्द, गोविंदपुरा, कल्याणपुरा, सरखेड़ी, शेरपुर, कोटड़ी, बालदा, खारपाकला, बरखेड़ी, नोलाई, बिजनिया खेड़ी, रमाया, बांसखेड़ी सहित दर्जनों गांवों में मक्का और बेर के आकार के ओले गिरे। किसानों ने ओलावृष्टि एंव बारिश से नुकसान ग्रस्त फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को हर संभव राहत पहुंचाने की मांग की है।