Dark Mode
हज यात्रा पर जाने वाली हज्जन बहनों का किया स्वागत

हज यात्रा पर जाने वाली हज्जन बहनों का किया स्वागत

सोजत। आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जिला पाली इकाई के अध्यक्ष अब्दुल समद राही ने बताया कि हज यात्रा पर मक्का मदीना की जियारत करने के लिए सोजत से 11 हाजी यात्रा करेंगे। स्थानीय सिलावट मोहल्ला में शबनम साहित्य समिति व आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जिला पाली इकाई द्वारा हज पर जाने वाली हज्जन बहनों का स्वागत किया गया। जिसमें हज्जन बानो सिलावट, शकीला बानो, रशीदा सलीम का माला पहनाकर संस्था की रिहाना रानू ने स्वागत किया तथा मुबारकबाद दी। वही देश दुनिया में अमन चैन तरक्की खुशहाली के लिए दुआ करने की दरख्वास्त की। इस अवसर पर रिहाना रानू शबनम टांक सीमा परवीन हज्जन बानो सिलावट शकीला बानो रशीदा सलीम सुमय्या, शबनम हन्नान, हिना मन्नान, फैमिदा हारुन, फरीदा बानो आदि कई महिलाएं उपस्थित थीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!