22 जनवरी को आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित
सवाई माधोपुर। अयोध्या में राम लला जी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में उत्सव से मनाई जाएगी।
संयुक्त शासन सचिन डॉ. हर सहाय मीणा ने कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने की सुविधा प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार के समसत राजकीय कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों, शिक्षण संस्थानों में 22 जनवरी, 2024 को दोपहर 2 बजे तक का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।