जिला समान परीक्षा योजना के तहत अर्धवार्षिक परीक्षा हुई शुरू
फलोदी। जिला समान परीक्षा योजना (माध्यमिक) शिक्षा फलोदी ने सत्र 2023-24 के लिए अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का आज 11 दिसम्बर स्व4 शुरू हुई। इसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के लिए 11 से 23 दिसंबर तक परीक्षाएं आयोजित होगी। जिसको लेकर सभी ब्लॉक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है और सभी संस्था प्रधानों को भी इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
सचिव ,जिला समान परीक्षा (जिला - फलोदी ) किशोर कुमार बोहरा ने बताया कि फलोदी जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों में कक्षा 9 से 12 तक के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा दो पारियों में आयोजित हो रही है। प्रथम पारी में सुबह 9.00 से दोपहर 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पारी में दोपहर 1.00 बजे से सांय 4.15 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए सह- सचिव ,जिला समान परीक्षा कार्यालय फलोदी कर्दम बोहरा से संपर्क किया जा सकता है वहीं क्षेत्र,भर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सफल व सुचारू तरीके से संपन्न करवाने को लेकर सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूरी की हुई है और इस संबंध में सभी संस्था प्रधानों के साथ ही क्षेत्र के पीईईओ को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए है।