झालरापाटन में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की हुई शुरुआत
झालरापाटन. ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की हुई शुरुआत झालरापाटन के वार्ड 2,3,4 से शुरुआत हुई राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है जानकारी देते हुए झालरापाटन ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने बताया कि समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए हर एक व्यक्ति से सीधे जुड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जिसमे आगे सभी वार्डो में और सभी पंचायतों में राहुल गांधी के सन्देश को जनता तक पहुचाने के लिए जनसम्पर्क कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में जनता से हर पंचायत में जाकर रूबरू होंगे और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक बताएंगे वही राजस्थान सरकार के मुखिया अशोक गहलोत द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुचायेंगे।।
पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आठ साल देश के हर बर्ग के लिए विनाशकारी साबित हुए है। अब की बार देश में कांग्रेस की अगुवाई में राहुल गांधी की सरकार बनेगी देश को भ्र्ष्टाचार, अघोषित आपातकाल, मंहगाई से आजादी मिलेगी।
नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद खालिद ने कहा की देश में विपक्ष को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार आयकर विभाग सीबीआई का जम कर दुरपयोग कर रही हैं। आज लोकतंत्र हमलों से कराह रहा हैं। पार्षद मोहम्मद कासिम भट्टी ने कहा कि आठ सालों में सरकार ने देश में गरीब की दाल रोटी को उसकी पहुंच से बाहर कर दिया हैं। युवाओं के हाथों से रोजगार छीन लिया हैं। ग्रहणियों की रसोई को मंहगा कर दिया हैं। व्यापारियों के हाथों से व्यापार छीन लिया हैं। हर तरफ बदहाली ही बदहाली हैं। देश की एक सौ चालीस करोड़ जनता सत्ता में परिवर्तन चाहती हैं। इस अवसर पर उपस्थित रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा,नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद खालिद,तौसीफ गौरी,बंटी पोरवाल,पार्षद नवीन मेघवाल,रिजवान अहमद,मोहम्मद कासिम भट्टी,पूर्व पार्षद दुर्गालाल भील,आशिक मंसूरी,आशिक लीलगर,
नासीर पठान,विशाल भील,सुनील राठौड़,राजू कारीगर,शहजाद,दुल्हाभाई,मांगीलाल,बद्रीलाल,राजा,नाहरू, इकबाल,दानमल राव,दुर्गालाल,वली मोहम्मद,रतनलाल मेघवाल,रामस्वरूप मेघवाल,गौरव,सुरेश,प्रभुलाल, पन्नालाल, सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।।।