हाथ ठेला एसोसिएशन ने अपनी मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
परबतसर. शुक्रवार को हाथ ठेला एसोसिएशन के द्वारा गांधी चौक हॉस्पिटल के सामने लगने वाले, आइसक्रीम ,चाट पकौड़ी पानी पतासे फल फ्रूट! के ठेले हटाने के विरोध में एसोसिएशन के द्वारा, उपखंड अधिकारी ,विधायक कार्यालय , नगर पालिका अध्यक्ष, ओम प्रकाश सेन, को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में बताया गया कि। वहां पर लगने वाले हाथ ठेला को गलत हटाया गया है। यह हाथ ठेले वाले सुबह आते हैंं। एवं शाम को चले जाते हैं लगभग 70-80 परिवारों का रोजगार का यही साधन है। शुक्रवार को लगभग 3 दिन से बेरोजगार है, उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई करके समाधान निकाला जाएगा पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सेन एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई करके निर्धारित लाइन के अंदर लगाया जाएगा ठेला एसोसिएशन ने आश्वस्त किया !कि वहां पर किसी प्रकार के केबिन नहीं लगाए जाएंगे, एवं अतिक्रमण नहीं किया जाएगा! इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीराम सैनी ,महासचिव महेश चंद सैनी, कैलाश मेघवाल, भंवर लाल मेघवााल, मांगीलाल गुर्जर, शैतान गुर्जर, पार्षद सलीम खान, राकेश सैनी, किशन लाल जाट, हबीब खान,जगदीश बंजाराा, अक्षय सिंह, लोकेश सैनी, आदि सदस्य उपस्थित रहे