Dark Mode
किशनगढ़ उपखंड के विद्यालयों में होगा एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ

किशनगढ़ उपखंड के विद्यालयों में होगा एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ

मदनगंज किशनगढ़। मां भारती रक्षा मंच के तत्वाधान में सामूहिक गोष्ठी का आयोजन दाधीच धर्मशाला में किया गया। जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि 20 जनवरी शनिवार को उपखंड के निजी विद्यालयों में एक साथ हनुमान चालीसा पाठ होंगे। पाठ एक प्रतियोगिता के रूप में होंगी। जो समस्त विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विजेता विद्यालय को 11 हजार प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार 5 हजार 100 तृतीय पुरस्कार 2 हजार 100 का दिया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि पु्:स्थापना के उपलक्ष में कार्यक्रम किया जा रहा है। साथ ही भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को पूर्व संध्या 21 जनवरी रविवार को मां भारती रक्षा मंच महिला मंडल के द्वारा कृष्ण घाट पर दीप प्रज्वलन कर दीपदान का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी योजना के निर्णय लेते हुए 23 मार्च को विशाल तिरंगा रैली का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा, सूर्य प्रकाश खंडेलवाल एडवोकेट विजय पारीक, राकेश स्वर्णकार, अध्यक्ष डॉ विनय सिंह चौहान सचिव पवन कुमार जोशी, गोवर्धन सिंह की तैयारी जितेंद्र सिंह मौलासर, अमित सोनी विशेष कुमावत आशीष जांगिड़ अशोक सोनगरा हराकचंद कुमावत पृहलाद कुमावत दौलत सोनी कोषाध्यक्ष विनोद झंवर, महिला मंडल के अध्यक्षता नीतू बल्दवा रितु मगनानी कुसुम कोठारी आदि अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!