Dark Mode
श्यामपुरा बालाजी धाम पर हनुमान पाठोत्सव आज

श्यामपुरा बालाजी धाम पर हनुमान पाठोत्सव आज

एकादश निशान पदयात्रा का श्यामपुरा में होगा संगम 

पलसाना। श्यामपुरा बालाजी धाम श्यामपुरा में हनुमान पाटोत्सव एवं विराट भजन संध्या का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। पुजारी जैसराज बोराण ने बताया की 22 अप्रैल को 7:15 बजे से निशान यात्रा, 10:15 बजे से झांकी व कलश यात्रा, 12:15 बजे से हवन, एवं रात्रि 9:15 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं बालाजी निशान पदयात्रा देवीपुरा बालाजी धाम सीकर , पिपराली बालाजी धाम ,दुर्गापुरा बालाजी धाम, बगडियों की ढाणी बालाजी धाम, बालाजी धाम सालासर बालाजी धाम पलसाना, बालाजी धाम कटराथल से बालाजी निशान पदयात्रा डीजे के साथ श्यामपुरा धाम पहुंचेगी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत स्वागत किया जाएगा। एकादश स्थानों से शुरू होने वाली बालाजी निशान पदयात्रा का संगम श्यामपुरा बस स्टैंड पर होगा। जहां से शुरू हुई मंगल कलश यात्रा श्यामपुरा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर श्यामपुरा धाम बालाजी पहुंचेगी। गांव में प्रमुख स्थानों पर यात्रा का ठंडे पेय एवं पुष्प वर्षा के द्वारा शानदार स्वागत किया जाएगा। दोपहर में पंडित पवन कुमार शर्मा के द्वारा यज्ञ हवन  पूर्णाहुति महाराज श्री के सानिध्य मै कार्यक्रम होगा। दिव्यज्योत एवं आरती के पश्चात छप्पन भोग की झांकी सजाकर बालाजी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात्रि में भजन संध्या में  मदनलाल निराणिया मंडावरा, पीटीआई फतेहपुर ,पप्पू छैला कांवट, डांसर राकेश शाहपुरा जयपुर, सुनीता चौधरी झुंझुनू, संतोष चौधरी चूरू ,सिंगर मुकेश कुमावत द्वारा बालाजी का दरबार  सजाया जाएगा। स्थानीय संघ के एडिटर राघव शर्मा के द्वारा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। दिन में विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे।
पलसाना से निशान पदयात्रा आज
पलसाना कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 भव्य एनक्लेव स्थित बालाजी मंदिर से चतुर्थ बालाजी निशान पदयात्रा शनिवार प्रातः 5:00 बजे शुरू होगी।
पवन कुमार शर्मा ने बताया कि श्यामपुरा धाम के पुजारी जैसराज बोराण के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार निशान पूजन के बाद डीजे के साथ बालाजी निशान पदयात्रा श्यामपुरा धाम के लिए रवाना होगी। निशान पदयात्रा के साथ राम दरबार एवं बालाजी की शोभा यात्रा  का पलसाना टैक्सी स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर एवं गोवटी मोड स्थित ग्रेड वाले बालाजी मंदिर पर स्वागत के बाद पदयात्री नाचते गाते झूमते रवाना होंगे। रानोली बस स्टैंड के पास अल्प विश्राम के बाद यात्रा गोरिया होकर श्यामपुरा धाम पहुंचेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!