हनुमानगढ़ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नीट टॉपर महेश कुमार ने की मुलाकात
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नीट परीक्षा-2025 में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महेश कुमार ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ जिला निवासी महेश को नीट परीक्षा में असाधारण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने महेश को भगवान कृष्ण का भित्ति चित्र और पेन भेंट किया। इस दौरान महेश के माता-पिता भी मौजूद रहे।